शांति समिति की बैठक में डॉक्टर अर्चना सिंह ने कई तरह के मुद्दों को सामने रखा
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह
शांति समिति की बैठक में डॉक्टर अर्चना सिंह ने कई तरह के मुद्दों को सामने रखा

जिला शिवहर:संवाद कक्ष में मंगलवार के रोज जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैंत्रेय, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, के द्वारा मुहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति के बैठक आयोजित किए गए,शांति समिति की बैठक में डॉक्टर अर्चना सिंह ने कई तरह के मुद्दों को सामने रखा उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि किसी भी तरह के कार्यक्रम को संपन्न करने में युवा शक्ति बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है शांति समिति की बैठक में युवाओं को अध्यक्ष बनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए कुछ मुस्लिम समुदाय के युवा एवं कुछ हिंदू समुदाय के युवा मिलकर बैठक में शामिल हो और मोहर्रम से संबंधित होने वाले कार्यक्रमों का निरीक्षण स्वयं करें और प्रशासन को सहयोग दें इसके साथ-साथ नशा पर पूरी तरह से लगाम लगा चाहिए क्योंकि नशे की वजह से बहुत सारे अपराधी घटनाओं को लोग अंजाम दे देते हैं बिना सोचे समझे खासकर इन पर त्योहार पर कहीं भी किसी भी मार्फत से नशा की सामग्री उपलब्ध नहीं होनी चाहिए इसके साथ ही डॉक्टर अर्चना सिंह ने कहा कि शिवहर जिला में होने वाले कार्यक्रम में

महिलाओं की भागीदारी बढ़-कर कर होनी चाहिए जिला कार्यक्रम में होने वाले क्रियाकलापों की सूचना महिलाओं तक घर-घर पहुंचनी चाहिए काफी सारे सदस्यों ने हर तरह की बातों को सामने रखा जैसे कि किसी भी तरह का विस्फोटक पदार्थ एवं हथियार का उपयोग नहीं होना चाहिए किस तरह के कई प्रस्तावों को शांति समिति में स्वीकृति मिली।


