बीआरसी पथ का बदल जाएगा नाम, अब अमर शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी पथ के नाम से जाना जाएगा
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह
बीआरसी पथ का बदल जाएगा नाम, अब अमर शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी पथ के नाम से जाना जाएगा,

जिला शिवहर:सभापति राजन नंदन सिंह ने अमर शहीद मेजर चन्द्रभूषण द्विवेदी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजली दी है, और कहा है कि. आज ढाई दशक के बाद मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है की शिवहर नगर परिषद के द्वारा बीआरसी रोड को उनके नाम पर
*अमर शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी पथ*
करने का निर्णय लिया गया है. शिवहर के माटी के इस लाल ने कारगिल युद्ध के दौरान 2 जुलाई 1999 को द्रास सेक्टर में टाइगर हिल्स पर कब्जे के दौरान लगातार तीन दिनों तक दुश्मनों से लड़ते हुए, अपनी अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए मातृ भूमि और हम सब की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीदों के मजारों पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पे मरने वालों की बांकी यही निशा होगी।


