खानपुर उत्तरी पंचायत में जीपीपीएफटी का किया गया बैठक
खानपुर उत्तरी पंचायत में जीपीपीएफटी का किया गया बैठक

आपकी आवाज़ न्यूज़/पंकज कर्ण
समस्तीपुर, खानपुर।
दिनांक 2 जुलाई 2025 को आकांक्षी प्रखंड खानपुर, समस्तीपुर के खानपुर उत्तरी पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया अरुण कुमार सिंह के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन टीम एवं परिवार नियोजन पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम चौपाल जागरूकता बैठक पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
खानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह के द्वारा बैठक का शुरूआत किया गया एवं उनके द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत सभी 40 इंडिकेटर के लक्ष्य प्राप्ति हेतु पंचायत में विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं । मुखिया जी द्वारा बताया गया कि खानपुर उत्तरी पंचायत हाइपरलोकल कोलैबोरेशन एवं लास्ट माइल कन्वर्जेंस मॉडल पंचायत अंतर्गत चयनित है।

पंचायत में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा अंतर्गत सार्थक पहल किये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत पंचायत के वार्ड संख्या 1 एवं वार्ड संख्या 12 के आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने हेतु कार्य किये जा रहे है। पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर केशव कुमार के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में 27 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन होना है। इसके अंतर्गत क्षेत्र में आशा द्वारा घर-घर जाकर योग्य दंपत्ति लाभार्थी का सूची तैयार कर रहे हैं एवं परिवार नियोजन सेवा हेतु परामर्श दिया जा रहा है। पंचायत अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सास बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के उपलक्ष्य में पंचायत भवन से परिवार नियोजन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। परिवार नियोजन सेवा अंतर्गत स्थाई और अस्थाई सेवा के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इसके साथ ही पंचायत में सभी गर्भवती माता का प्रथम तिमाही में पंजीकरण, सभी चार प्रसव पूर्व जांच, स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल, उच्च जोखिम वाले गर्भवती माता का पहचान, देखभाल एवं परामर्श, शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव एवं सभी लाभ पर विशेष तौर पर पंचायत में कार्य किये जा रहे है। निर्णय लिया गया पंचायत अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम का मॉनिटरिंग किया जाएगा, सभी ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस को सुदृढ़ किया जाएगा, गोद भराई दिवस एवं सामुदायिक आधारित जागरूकता बैठक, प्रसव पूर्व जांच कैंप एवं हेल्थ जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन सभी कार्यों का नियमित रूप से पंचायत के द्वारा मॉनिटरिंग किया जाएगा।
आज के बैठक में खानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया श्री अरुण कुमार सिंह, पंचायत सचिव अशोक तिवारी, पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीडर केशव कुमार, एएनएम रेणु कुमारी, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत अंतर्गत प्रधानाचार्य, पंचायत के सभी आशा, सभी आंगनबाड़ी सेविका, जीविका सीएनआरपी कविता कुमारी, समूह सदस्य, जीपीपीएफटी टीम के सभी सदस्य एवं योग्य दंपत्ति लाभार्थी सक्रिय रूप से भाग लिए।


