समस्तीपुर

8वां पोषण पखवाड़ा अंतर्गत खानपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में पोषण मेला का आयोजन

8वां पोषण पखवाड़ा अंतर्गत खानपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में पोषण मेला का आयोजन

8वां पोषण पखवाड़ा अंतर्गत खानपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में पोषण मेला का आयोजन

समस्तीपुर, खानपुर।
दिनांक 20 अप्रैल 2026 को आकांक्षी प्रखंड खानपुर, समस्तीपुर अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित इंडिकेटर का सत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु एवं पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 के सफलता हेतु विभागीय निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खानपुर के कुशल नेतृत्व में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन एवं इसके साथ माइक्रो प्लान के अनुसार सभी 19 पंचायतों में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज पंचायत शोभन, जहांगीरपुर, रेवड़ा एवं भोरेजयराम के चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों पर सामूहिक रूप से पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण मेला का आयोजन आईसीडीएस खानपुर के द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर जहांगीरपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 24 मधु टोल एवं शोभन पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 33 पर प्रखंड विकास पदाधिकारी खानपुर विजय कुमार चंद्रा के गरिमामयी उपस्थिति में पोषण मेला का शुभारंभ किया गया।
उपस्थित सभी लाभार्थी 6 माह से 8 माह के शिशुओं का अन्नप्राशन प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा, पंचायत के जनप्रतिनिधि मुखिया जी एवं पिरामल फाउंडेशन समस्तीपुर द्वारा कराया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा के द्वारा पोषण पखवाड़ा आयोजन करने का उद्देश्य, मुख्य विषय – जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना / बचपन के पहले 6 साल- पोषण, पढ़ाई के लिए हैं बेमिसाल पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल, अन्नप्राशन दिवस आयोजन करने का उद्देश्य, ऊपरी आहार का महत्व, एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं उपस्थित सभी लाभार्थी, समुदाय के लोग एवं जनप्रतिनिधियों को इस तरह के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खानपुर वर्षा सिन्हा के द्वारा पोषण पखवाड़ा अप्रैल 2026 का मुख्य विषय – जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना / बचपन के पहले 6 साल- पोषण, पढ़ाई के लिए हैं बेमिसाल, बच्चों का मोबाइल स्क्रीन टाइम कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका, मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक उत्तेजना (0–3 वर्ष), आंगनवाड़ी केंद्र पर खिलौने एवं शिक्षण सामग्री हेतु दान अभियान पर विस्तारपूर्वक उपस्थित सभी को जागरूक किए एवं अन्नप्राशन दिवस का महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 6 माह पूरा कर चुके सभी शिशुओं को अलग कटोरी चम्मच से प्रत्येक दिन गर्म पका मुलायम खाना खिलाना अनिवार्य है इससे बच्चों को भरपूर पोषण मिलता है । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश सिंह के द्वारा कहा गया कि जन्म से 6 माह तक केवल स्तानपन, 6 माह के बाद स्तानपन के साथ उपरी आहर जिसमें गर्म पका मुलायम खाना अलग कटोरी चम्मच से दो से तीन बार सभी माँ अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से खिलावें। बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतू सभी तरह के पौष्टिक आहर देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही शोभन पंचायत के आंगनबाड़ी की संख्या 33 एवं जहांगीरपुर पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 24 पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत चयनित किशोरियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं पंचायत जनप्रतिनिधि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा, पंचायत मुखिया जी एवं जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश रंजन, पीरामल फाउंडेशन टीम समस्तीपुर, महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका पूनम कुमारी, सरस्वती कुमारी, कविता कुमारी, पंचायत के सभी आंगनबाड़ी सेविका, सभी आशा दीदी, जीविका समूह, लाभार्थी एवं समुदाय के लोग सक्रिय रूप से भाग लिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button