अररिया

फारबिसगंज में न्यायिक सुविधाओं की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज

फारबिसगंज में न्यायिक सुविधाओं की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज

फारबिसगंज में न्यायिक सुविधाओं की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज

टेन कोर्ट भवन में फौजदारी कोर्ट व अधिवक्ता भवन निर्माण की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना जारी

सरकार की अनदेखी पर वरीय अधिवक्ता के.एन. विश्वास की तीखी प्रतिक्रिया, आंदोलन की चेतावनी

अररिया/फारबिसगंज।

जिला न्यायालय अररिया के पूर्व लोक अभियोजक एवं वरीय अधिवक्ता के.एन. विश्वास ने अनुमंडलीय न्यायालय फारबिसगंज परिसर में नवनिर्मित टेन कोर्ट भवन में फौजदारी कोर्ट की स्थापना तथा अधिवक्ता भवन निर्माण की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के बावजूद सरकार की उदासीनता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि लगातार आंदोलन और मांग के बावजूद सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह रवैया क्षेत्र के नागरिकों को मिलने वाले सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय के अधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
श्री विश्वास ने आरोप लगाया कि फारबिसगंज जैसे अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे तथा अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्र में न्यायिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इसे “हठधर्मिता” करार देते हुए कहा कि यह न्याय व्यवस्था के मूल उद्देश्य को कमजोर करती है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जिला के सभी अधिवक्ता व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
धरना स्थल पर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है और वे लगातार सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button